PC: cinetales.fg
2018 में आई तुम्बाड 2 की रोमांचक और रहस्मयी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, इस फिल्म में लालच और श्रापित खजाने की कथा ने बॉलीवुड में एक खास छाप छोड़ी अब इस गाथा का दूसरा अध्याय शुरू होने जा रहा है। तुम्बाड 2 के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल हो गए हैं। वह सोहम शाह के साथ इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में नज़र आएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि यह सहयोग एक “फुल सर्कल मोमेंट” है। दरअसल, साल 2008 में जब तुम्बाड की शूटिंग शुरू हुई थी, तब विनायक राव की भूमिका के लिए नवाज़ुद्दीन ही पहले चुने गए थे और उन्होंने कुछ हिस्से शूट भी किए थे। लेकिन निर्माता के पीछे हटने से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। सालों बाद, वही सपना अब हकीकत बन रहा है। नवाज़ुद्दीन और सोहम शाह की यह जोड़ी तुम्बाड 2 को और भी खास बना रही है।








