PC: indianmastermind.com
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली के अवसर पर एक खास तोहफा दिया है, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यह घोषणा करते हुए बताया की इस बार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गयी है, जिसके बाद अब प्रदेश कर्मचारियों का भत्ता केंद्र कर्मचारियों के बराबर हो चूका है, इसमें 3% की बढ़ोतरी से यह अब 58% हो गया है.
बता दें की मोहन यादव ने यह स्पष्ट किया है की यह भत्ता अप्रैल महीने से जोड़ा जायेगा यानि मई में आने वाली सैलरी में इसका लाभ कर्मचारियों को मिल सकेगा.
साथ ही पिछले बकाया एरियर भी मई से किश्तों में दिया जायेगा इसमें लगभग किश्तों की संख्या 6 होगी, यह एरियर जुलाई 2025 मार्च 2026 तक का है जिसे अब पूरा किया जायेगा।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से प्रदेश के लाखो कर्मचारियों को और साथ में पेंशनर्स को भी काफी लाभ मिलेगा, होली पर दी गयी इस सौगात से सभी कर्मचारी में ख़ुशी और उत्साह का माहौल है
,








