Breaking

दतिया में धारा 163 लागू , सभा और जुलूस पर प्रतिबंध

DATIA: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले में कड़े एहतियाती कदम उठाए हैं । विरोध प्रदर्शनों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यह आदेश शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है । धारा 163 के तहत बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार की जनसभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाह फैलाने वाले या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले पोस्ट साझा करने पर भी कार्रवाई की जाएगी । प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है ।

नरोत्तम मिश्रा की कार्यकर्ताओं से अपील

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भावुक अपील की है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है और संगठन का हर निर्णय उन्हें स्वीकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अनुशासन बनाए रखें, किसी भी तरह के प्रदर्शन या विवाद का हिस्सा न बनें तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com