Breaking

मध्यप्रदेश में तीन दिन हल्की बारिश के आसार

BHOPAL: मध्य प्रदेश में फिलहाल तेज बारिश से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि अगले सप्ताह मौसम फिर करवट ले सकता है। आईएमडी भोपाल के अनुसार मौजूदा मौसम प्रणाली कमजोर पड़ रही है, जिसके चलते 11, 12 और 13 जुलाई को अधिकांश जिलों में रिमझिम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है । मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले सप्ताह मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके चलते 14 जुलाई से कुछ जिलों में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

किसानों के लिए राहत की बारिश

मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश थमने का असर सिर्फ मौसम पर ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी राहत लेकर आएगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि हल्की बारिश और बारिश में अंतराल खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले दिनों कई जिलों में हुई लगातार भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया था, जिससे खरीफ फसलों में जलभराव और गलन की स्थिति बनने लगी थी। ऐसे में अब तेज बारिश का दौर थमने से खेतों से पानी निकलने का मौका मिलेगा, फसलों को नुकसान से राहत मिलेगी और उनकी बढ़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकेंगी।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com